भाजपा को बड़ा झटका! सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने छोड़ा साथ, विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो के आवास पर पहुंचकर थामा झामुमो का दाम
नाला (जामताड़ा)। नाला विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को उस वक्त राजनीतिक झटका लगा, जब सुद्राक्षीपुर पंचायत के भाजपा से जुड़े सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने पार्टी छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की सदस्यता ग्रहण कर ली। सभी लोग झारखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं नाला विधायक रवीन्द्रनाथ महतो के आवास पर पहुंचे, जहां विधायक की गरिमामयी उपस्थिति में उन्होंने झामुमो का दामन थामा।
एक साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के पार्टी छोड़कर झामुमो में शामिल होने की खबर से स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। इस घटनाक्रम को नाला विधानसभा क्षेत्र में झामुमो के संगठनात्मक विस्तार के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विधायक रवीन्द्रनाथ महतो ने किया नए सदस्यों का स्वागत
इस अवसर पर विधायक रवीन्द्रनाथ महतो ने झामुमो में शामिल होने वाले सभी नए सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने नए कार्यकर्ताओं के प्रति विश्वास जताते हुए संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
हेमंत सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों से प्रभावित होकर लिया फैसला
झामुमो की सदस्यता ग्रहण करने वाले कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों और नाला विधायक रवीन्द्रनाथ महतो के नेतृत्व में क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने झामुमो में शामिल होने का निर्णय लिया है।
नए सदस्यों ने पार्टी की विचारधारा और नीतियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि वे संगठन के साथ मिलकर क्षेत्र की जनता की समस्याओं को उठाएंगे और विकास कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।
संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प
झामुमो में शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और जनसरोकारों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए सक्रियता से काम करेंगे।
सुद्राक्षीपुर पंचायत से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ताओं का एक साथ भाजपा छोड़कर झामुमो में शामिल होना स्थानीय राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है। इस सामूहिक दलबदल से झामुमो समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है।
इस अवसर पर पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।








