फतेहपुर चौक पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह का भव्य स्वागत
युवा नेता मनोज गोस्वामी ने मां चंचला का प्रतीक चिह्न भेंट कर शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित, कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
फतेहपुर (जामताड़ा)। प्रदेश भाजपा के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह के जामताड़ा जिला आगमन पर फतेहपुर चौक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजय मंडल ने की।
इस अवसर पर नाला विधानसभा क्षेत्र के भाजपा युवा नेता मनोज गोस्वामी ने मां चंचला का प्रतीक चिह्न भेंट कर तथा शॉल ओढ़ाकर प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह को सम्मानित किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सीमा सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश के सभी क्षेत्रों में विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास कार्यों से विपक्ष बौखलाया हुआ है और आम जनता के बीच भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में नाला विधानसभा के भाजपा के पूर्व प्रत्याशी माधव चंद्र महतो प्रदेश महामंत्री रेणु तिर्की, मंडल प्रतिनिधि शोभा कुमारी, मंडल उपाध्यक्ष नीतू मोदी, रेखा कुमारी एवं रीना देवी, मंडल मंत्री मीना पंडित, जियामुनी हेम्ब्रम, पूर्व जिला मंत्री पिंकी देवी, जिला मंत्री आभा आर्या एवं किरण बेसरा, मंडल अध्यक्ष संजय मंडल, मंडल महामंत्री निवारण मंडल तथा संघर्षशील नेता विष्णु मंडल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।.








