मां काली के दरबार में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना JLKM ने करमाटांड़ प्रखंड में संगठन विस्तार को लेकर की बैठक, संगठन मजबूती पर दिया जोर धनतेरस और दीपावली पर सुरक्षा को लेकर मिहिजाम पुलिस की बड़ी पहल, थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने जवानों के साथ संभाला मोर्चा भाजपा को बड़ा झटका! सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने छोड़ा साथ, विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो के आवास पर पहुंचकर थामा झामुमो का दामन कैराबनी के समीप पेड़ से टकराई इनोवा, पीएचईडी अधिकारी गंभीर रूप से घाय जामताड़ा में चौकीदार भर्ती के 242 सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रों का होगा सत्यापन, 18 नवंबर से 3 दिसंबर तक चलेगी प्रक्रिया

मां काली के दरबार में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

मां काली के दरबार में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामन

 

जामताड़ा। नाला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित मां काली पूजा के अवसर पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं नाला विधायक रवीन्द्र नाथ महतो ने विभिन्न पूजा पंडालों में पहुंचकर मां काली के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया और समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

 

पूजा पंडालों में पहुंचने पर रवीन्द्र नाथ महतो ने पूजा समिति के सदस्यों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। मां काली की आराधना के दौरान उन्होंने क्षेत्र में सुख-शांति, आपसी भाईचारे और समृद्धि की कामना की।

 

विधानसभा अध्यक्ष के पूजा पंडालों में पहुंचने से स्थानीय लोगों एवं पूजा समिति के सदस्यों में उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मां काली की पूजा-अर्चना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें