मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का एक और मौका, 18 नवंबर को जामताड़ा के सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष कैंप नीलजुड़िया गांव में धरती का सीना चीरकर निकली पानी की अविरल धारा! 400 फीट की गहराई में मिला ऐसा जलस्रोत कि थमने का नाम नहीं ले रहा पानी, गांव में मचा कौतूहल दुनिया की AI दौड़ में भारत की मजबूत दावेदारी, अमेरिका के साथ तकनीकी मोर्चे पर बढ़ाया सहयोग ranchi-sarovar-nagar-grand-chhath-puja-eventरांची के सरोवर नगर में भव्य छठ आयोजन, अभिषेक सिंह राठौड़ और रोशनी सिंह राठौड़ ने की पूजा-अर्चना R ONE BHARAT TV की खबर का असर, छह महीने से राशन के लिए तरस रहे 86 वर्षीय बुजुर्ग दंपती को मिलने लगा खाद्यान्न Birbhum Encounter:शांतिनिकेतन गोलीकांड का नाटकीय अंत, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में रतन शेख की मौत

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का एक और मौका, 18 नवंबर को जामताड़ा के सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष कैंप

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का एक और मौका, 18 नवंबर को जामताड़ा के सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष कैं

 

सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा ‘एक और अवसर कैंप’, BLO-BLA-2 एवं चुनाव पाठशाला की छठी बैठक भी होगी आयोजित; ASDD सूची में शामिल पात्र मतदाताओं को मिलेगा नाम जुड़वाने का अवसर

 

जामताड़ा। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत जिले के पात्र मतदाताओं को अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराने का एक और अवसर दिया जा रहा है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आगामी 18 नवंबर 2026 को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष ‘एक और अवसर कैंप’ का आयोजन किया जाएगा। कैंप सुबह 11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक चलेगा। इसी दिन बीएलओ, बीएलए-2 एवं चुनाव पाठशाला की छठी बैठक भी आयोजित की जाएगी।

 

इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य ऐसे पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल होने का अवसर देना है, जिन्हें गणना चरण के दौरान गणना प्रपत्र उपलब्ध कराया गया था, लेकिन ASDD सूची में चिह्नित होने के कारण प्रारूप मतदाता सूची में उनका नाम शामिल नहीं हो पाया है। ऐसे मतदाताओं को अब अंतिम मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए एक और मौका दिया जाएगा।

 

निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देश के आलोक में 18 नवंबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों, पंचायत भवनों, स्थानीय नगर निकाय कार्यालयों तथा संबंधित प्रखंड एवं पंचायत कार्यालयों में ASDD सूची का पुनर्प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद निर्धारित मतदान केंद्रों पर बीएलओ एवं बीएलए-2 तथा चुनाव पाठशाला की छठी बैठक के साथ विशेष कैंप आयोजित होगा।

 

ASDD सूची में शामिल पात्र मतदाताओं की होगी पहचान

 

कैंप के दौरान ASDD सूची में दर्ज ऐसे पात्र मतदाताओं की पहचान की जाएगी, जो संबंधित मतदान केंद्र क्षेत्र में सामान्य रूप से निवास कर रहे हैं और जिन्होंने अब तक प्रपत्र-6 जमा नहीं किया है। ऐसे मतदाताओं के संबंध में बीएलओ, बीएलए-2 एवं चुनाव पाठशाला के सदस्यों की मौजूदगी में विचार-विमर्श किया जाएगा।

 

पात्र मतदाताओं की पहचान के बाद संबंधित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) द्वारा गणना प्रपत्र और आवश्यकतानुसार एनेक्सचर बी अथवा सी उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद बीएलओ संबंधित मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरवाएंगे और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सभी आवश्यक दस्तावेज एवं प्रपत्र प्राप्त करेंगे।

 

अपात्र व्यक्तियों की सूची होगी प्रकाशित, आपत्तियां भी ली जाएंगी

 

18 नवंबर को आयोजित कैंप में सुनवाई एवं सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपात्र पाए गए व्यक्तियों की नामवार सूची प्रपत्र-3 में सभी मतदान केंद्रों पर प्रकाशित की जाएगी। बीएलओ उपस्थित सदस्यों के समक्ष सूची में शामिल नामों को पढ़कर सुनाएंगे, ताकि आम नागरिकों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को इसकी जानकारी मिल सके।

 

इसके बाद संबंधित सूची को लेकर आम नागरिकों एवं राजनीतिक दलों से सुझाव और आपत्तियां भी प्राप्त की जाएंगी। प्राप्त सुझावों एवं आपत्तियों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

प्रपत्र-6 के साथ जमा कर सकेंगे जरूरी दस्तावेज

 

मतदान केंद्र क्षेत्र के ऐसे सभी पात्र नागरिक, जिन्होंने अभी तक प्रपत्र-6 नहीं भरा है, वे विशेष कैंप में अपना आवेदन जमा कर सकेंगे। आवेदन के साथ संबंधित घोषणा पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज भी प्राप्त किए जाएंगे। इसके बाद निर्धारित नियमों और प्रक्रिया के अनुसार मतदाता सूची में नाम शामिल करने की कार्रवाई की जाएगी।

 

इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों एवं अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। सभी अधिकारियों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्येक मतदान केंद्र पर कैंप का सफल आयोजन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

 

साथ ही सभी सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने स्तर से सभी बीएलए-2 एवं चुनाव पाठशाला के सदस्यों को बैठक और कैंप के आयोजन की पूर्व सूचना उपलब्ध कराएं, ताकि निर्धारित तिथि को अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

 

उपायुक्त ने राजनीतिक दलों से की सहयोग की अपील

 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार ने जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए-1 से अपील की है कि वे अपनी-अपनी पार्टी के बीएलए-2 को 18 नवंबर को आयोजित बैठक एवं विशेष कैंप में अनिवार्य रूप से भाग लेने का निर्देश दें।

 

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत निर्धारित कार्यों का सही तरीके से निष्पादन जरूरी है, ताकि कोई भी पात्र भारतीय नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने से वंचित न रह जाए।

 

प्रशासन की ओर से सभी संबंधित अधिकारियों एवं राजनीतिक दलों से अभियान में सक्रिय सहयोग की अपेक्षा की गई है। ऐसे में जिन पात्र मतदाताओं का नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है, उनके लिए 18 नवंबर का विशेष कैंप महत्वपूर्ण अवसर है।

 

18 नवंबर को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर पात्र मतदाता आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें