धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने अर्पित की श्रद्धांजलि, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने अर्पित की श्रद्धांजलि, प्रतिमा पर किया माल्यार्प

 

रांची। झारखंड के महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आदिवासी अस्मिता के प्रतीक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर झारखंड विधानसभा परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

 

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने धरती आबा के अदम्य साहस, संघर्ष, त्याग और मातृभूमि के प्रति उनके अतुलनीय समर्पण को याद किया। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष, स्वाभिमान और सामाजिक अधिकारों की रक्षा का प्रतीक है। उनका योगदान झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा।

 

भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते हुए जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा आदिवासी समाज के अधिकारों के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने शोषण, अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध आवाज बुलंद कर समाज को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उनका संघर्ष आज भी सामाजिक न्याय, आत्मसम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए प्रेरणा देता है।

 

विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने भगवान बिरसा मुंडा के विचारों और उनके बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि उनका अदम्य साहस, संघर्ष और मातृभूमि के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा। उनका जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करने का संदेश देता है।

 

कार्यक्रम के अवसर पर धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को शत-शत नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें