मां काली के दरबार में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना JLKM ने करमाटांड़ प्रखंड में संगठन विस्तार को लेकर की बैठक, संगठन मजबूती पर दिया जोर धनतेरस और दीपावली पर सुरक्षा को लेकर मिहिजाम पुलिस की बड़ी पहल, थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने जवानों के साथ संभाला मोर्चा भाजपा को बड़ा झटका! सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने छोड़ा साथ, विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो के आवास पर पहुंचकर थामा झामुमो का दामन कैराबनी के समीप पेड़ से टकराई इनोवा, पीएचईडी अधिकारी गंभीर रूप से घाय जामताड़ा में चौकीदार भर्ती के 242 सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रों का होगा सत्यापन, 18 नवंबर से 3 दिसंबर तक चलेगी प्रक्रिया

झारखंड आंदोलन के पुराने साथी शिकार मरांडी के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने जताया गहरा शोक

85 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन, अलग झारखंड राज्य के आंदोलन में निभाई थी अहम भूमिका

कुंडहित। झारखंड आंदोलन के समर्पित और पुराने साथी शिकार मरांडी के निधन पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने गहरा शोक व्यक्त किया है। शिकार मरांडी का शुक्रवार की सुबह करीब 85 वर्ष की आयु में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे जामताड़ा जिले के कुंडहित प्रखंड अंतर्गत कालीपाथर गांव के निवासी थे।

शिकार मरांडी ने अलग झारखंड राज्य के आंदोलन के दौरान स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया था। उनके निधन की खबर मिलने पर विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शिकार मरांडी का निधन झारखंड आंदोलन के एक समर्पित और संघर्षशील साथी का बिछड़ना है।

उन्होंने कहा कि अलग झारखंड राज्य के निर्माण की लड़ाई में शिकार मरांडी ने जिस निष्ठा, साहस और समर्पण के साथ अपनी भूमिका निभाई, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। झारखंड आंदोलन का इतिहास ऐसे अनेक गुमनाम और समर्पित सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान से बना है, जिन्होंने अपने व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर राज्य और यहां के लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि शिकार मरांडी भी उन्हीं समर्पित आंदोलनकारियों में से एक थे। उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में वे परिवार के दुःख में सहभागी हैं। ईश्वर परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और धैर्य प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें