मां काली के दरबार में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना JLKM ने करमाटांड़ प्रखंड में संगठन विस्तार को लेकर की बैठक, संगठन मजबूती पर दिया जोर धनतेरस और दीपावली पर सुरक्षा को लेकर मिहिजाम पुलिस की बड़ी पहल, थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने जवानों के साथ संभाला मोर्चा भाजपा को बड़ा झटका! सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने छोड़ा साथ, विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो के आवास पर पहुंचकर थामा झामुमो का दामन कैराबनी के समीप पेड़ से टकराई इनोवा, पीएचईडी अधिकारी गंभीर रूप से घाय जामताड़ा में चौकीदार भर्ती के 242 सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रों का होगा सत्यापन, 18 नवंबर से 3 दिसंबर तक चलेगी प्रक्रिया

कैराबनी के समीप पेड़ से टकराई इनोवा, पीएचईडी अधिकारी गंभीर रूप से घाय

कैराबनी के समीप पेड़ से टकराई इनोवा, पीएचईडी अधिकारी गंभीर रूप से घाय

कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त, एयरबैग खुलने से बची अन्य सवारियों की जान; ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर निकाला बाहर

जामताड़ा। गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य मार्ग पर मंगलवार को फतेहपुर थाना क्षेत्र के कैराबनी के समीप एक सड़क दुर्घटना में इनोवा कार सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कार चालक को भी मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों की तत्परता से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला जा सका।

प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, इनोवा कार संख्या JH-10-AN-0007 गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य मार्ग से गुजर रही थी। इसी दौरान कैराबनी के पास अचानक कार चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते कार सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के दौरान कार के एयरबैग भी खुल गए।

हादसे के बाद कार में सवार लोग वाहन के अंदर ही फंस गए। दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और सड़क से गुजर रहे राहगीर घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद लोगों ने एकजुट होकर काफी मशक्कत की और कार में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों में एक व्यक्ति की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उन्हें तत्काल उपचार के लिए स्थानीय क्लिनिक ले जाया गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गंभीर रूप से घायल व्यक्ति लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) के अधिकारी बताए जा रहे हैं। उनके घुटने के आसपास गंभीर चोट लगी है। वहीं, कार चालक को मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटना में वाहन को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही फतेहपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त इनोवा कार को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल दुर्घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने नहीं आई है। अचानक कार अनियंत्रित होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इसके लिए तकनीकी खराबी समेत अन्य संभावित पहलुओं को भी जांच के दायरे में रखा गया है।

दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। मुख्य मार्ग पर कुछ समय तक लोगों की आवाजाही भी प्रभावित रही। हालांकि, पुलिस के पहुंचने और स्थिति संभालने के बाद धीरे-धीरे आवागमन सामान्य हुआ। फिलहाल पुलिस की जांच और दुर्घटना के कारणों का खुलासा होने का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें