JLKM ने करमाटांड़ प्रखंड में संगठन विस्तार को लेकर की बैठक, संगठन मजबूती पर दिया जो
करमाटांड़। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) जामताड़ा जिला इकाई की ओर से गुरुवार, 5 नवंबर 2026 को करमाटांड़ यज्ञ मैदान में प्रखंड संगठन विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता JLKM जामताड़ा जिलाध्यक्ष राजाराम उर्फ मनतोष कुमार महतो ने की, जबकि मंच संचालन जिला महासचिव अर्जुन मंडल ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मनतोष कुमार महतो ने कहा कि केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. जयराम कुमार महतो के विचारों, संघर्ष और झारखंड के हक-अधिकार की लड़ाई को जन-जन तक पहुंचाना संगठन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि करमाटांड़ प्रखंड की सभी पंचायतों में संगठन का विस्तार कर पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत कमिटी का गठन किया जाएगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन की नीतियों और विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन के माध्यम से ही झारखंड के स्थानीय मुद्दों, युवाओं के अधिकार और जनहित की आवाज को बुलंद किया जा सकता है।
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भी संगठन विस्तार को लेकर अपने विचार रखे और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
मौके पर जिला महासचिव बृजेश राउत, अर्जुन मंडल, प्रकाश महतो, कृष्णा कुमार मंडल, मंटू मंडल, प्रेम मंडल, सुनील कुमार सिंह, रोहित मंडल, बासुदेव मंडल, हरिहर मंडल, घनश्याम मंडल, भरत कुमार मंडल, मनजीत मंडल, रवि कुमार तुरी, राजेश भंडारी (पूर्व JBKSS प्रखंड अध्यक्ष), उत्तम मंडल सहित तमाम साथी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।








