मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का एक और मौका, 18 नवंबर को जामताड़ा के सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष कैंप नीलजुड़िया गांव में धरती का सीना चीरकर निकली पानी की अविरल धारा! 400 फीट की गहराई में मिला ऐसा जलस्रोत कि थमने का नाम नहीं ले रहा पानी, गांव में मचा कौतूहल दुनिया की AI दौड़ में भारत की मजबूत दावेदारी, अमेरिका के साथ तकनीकी मोर्चे पर बढ़ाया सहयोग ranchi-sarovar-nagar-grand-chhath-puja-eventरांची के सरोवर नगर में भव्य छठ आयोजन, अभिषेक सिंह राठौड़ और रोशनी सिंह राठौड़ ने की पूजा-अर्चना R ONE BHARAT TV की खबर का असर, छह महीने से राशन के लिए तरस रहे 86 वर्षीय बुजुर्ग दंपती को मिलने लगा खाद्यान्न Birbhum Encounter:शांतिनिकेतन गोलीकांड का नाटकीय अंत, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में रतन शेख की मौत

R ONE BHARAT TV की खबर का असर, छह महीने से राशन के लिए तरस रहे 86 वर्षीय बुजुर्ग दंपती को मिलने लगा खाद्यान्न

R ONE BHARAT TV की खबर का असर, छह महीने से राशन के लिए तरस रहे 86 वर्षीय बुजुर्ग दंपती को मिलने लगा खाद्यान्न

 

नाला की खैरा पंचायत के बुजुर्ग दंपती को मिली राहत, फिंगरप्रिंट की समस्या के कारण छह महीने से बंद था राशन

 

नाला (जामताड़ा)। R ONE BHARAT TV की खबर का असर देखने को मिला है। नाला प्रखंड की खैरा पंचायत निवासी 86 वर्षीय तरणी भंडारी और उनकी पत्नी को आखिरकार सरकारी राशन मिलना शुरू हो गया है। पिछले छह महीने से फिंगरप्रिंट का मिलान नहीं होने के कारण बुजुर्ग दंपती राशन से वंचित थे। इस समस्या को R ONE BHARAT TV ने प्रमुखता से उठाया था।

 

खबर प्रसारित होने के बाद बुजुर्ग दंपती को राशन मिलना शुरू हो गया है। इससे लंबे समय से खाद्यान्न के इंतजार में बैठे दंपती को राहत मिली है।

 

गौरतलब है कि तरणी भंडारी उम्र के इस पड़ाव पर स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे हैं। जीवनभर गांव-गांव घूमकर नाई का काम करने वाले तरणी भंडारी अब बढ़ती उम्र के कारण काम करने में असमर्थ हैं। परिवार में सहारा देने वाला कोई बेटा-बेटी भी नहीं है। ऐसे में सरकारी राशन ही उनके जीवनयापन का महत्वपूर्ण सहारा है।

 

इस मामले को समाजसेवी जितेन भंडारी ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से उठाया था और जिला प्रशासन तथा खाद्य आपूर्ति विभाग से बुजुर्ग दंपती को राहत दिलाने की मांग की थी।

 

R ONE BHARAT TV पर खबर प्रसारित होने के बाद बुजुर्ग दंपती को राशन मिलना शुरू होना राहत की बात है। इस पहल से एक बार फिर यह साबित हुआ कि मीडिया के माध्यम से जरूरतमंदों की आवाज जिम्मेदार लोगों तक पहुंचाई जा सकती है।

 

R ONE BHARAT TV की खबर का असर, बुजुर्ग दंपती के चेहरे पर लौटी राहत की उम्मीद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें