मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का एक और मौका, 18 नवंबर को जामताड़ा के सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष कैंप नीलजुड़िया गांव में धरती का सीना चीरकर निकली पानी की अविरल धारा! 400 फीट की गहराई में मिला ऐसा जलस्रोत कि थमने का नाम नहीं ले रहा पानी, गांव में मचा कौतूहल दुनिया की AI दौड़ में भारत की मजबूत दावेदारी, अमेरिका के साथ तकनीकी मोर्चे पर बढ़ाया सहयोग ranchi-sarovar-nagar-grand-chhath-puja-eventरांची के सरोवर नगर में भव्य छठ आयोजन, अभिषेक सिंह राठौड़ और रोशनी सिंह राठौड़ ने की पूजा-अर्चना R ONE BHARAT TV की खबर का असर, छह महीने से राशन के लिए तरस रहे 86 वर्षीय बुजुर्ग दंपती को मिलने लगा खाद्यान्न Birbhum Encounter:शांतिनिकेतन गोलीकांड का नाटकीय अंत, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में रतन शेख की मौत

ranchi-sarovar-nagar-grand-chhath-puja-eventरांची के सरोवर नगर में भव्य छठ आयोजन, अभिषेक सिंह राठौड़ और रोशनी सिंह राठौड़ ने की पूजा-अर्चना

रांची के सरोवर नगर में भव्य छठ आयोजन, अभिषेक सिंह राठौड़ और रोशनी सिंह राठौड़ ने की पूजा-अर्चना

 

कांके डैम के सरोवर नगर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, छठी मइया के गीतों और भक्ति कार्यक्रमों से भक्तिमय हुआ माहौल

 

रांची। राजधानी रांची में लोक आस्था का महापर्व छठ पूरे श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कांके डैम स्थित सरोवर नगर में भव्य छठ आयोजन किया गया। घाट को फूलों, दीपों और रंग-बिरंगी रोशनी से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। शाम होते ही पूरा परिसर छठी मइया के जयकारों और भक्तिमय गीतों से गूंज उठा।

 

इस धार्मिक आयोजन में भाजपा रांची महानगर के नेता अभिषेक सिंह राठौड़ और युवा नेत्री रोशनी सिंह राठौड़ ने अपने सहयोगियों और परिवार के सदस्यों के साथ भाग लिया। दोनों ने छठी मइया की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आयोजन में ममता शाह, सोनी साव, चंद साव और नवरत्न साव सहित कई श्रद्धालु शामिल हुए। वहीं सोनी कुमारी उर्फ अंशिका, राजेंद्र साहू, संजय शाह, सुजीत साव, भूमि कुमारी, सुचित्रा शाह, सूची कुमारी, अंशिका साव, आराध्या कुमारी, युवराज कुमार और राजीव साहू ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

 

इस मौके पर अभिषेक सिंह राठौड़ ने कहा कि छठ महापर्व भारतीय संस्कृति की प्राचीन और पवित्र परंपराओं में से एक है। यह पर्व सूर्य, जल, वायु और नारी शक्ति की उपासना का प्रतीक है। छठ व्रत में दिखाई देने वाला अनुशासन, आस्था और तपस्या भारतीय संस्कृति की विशेष पहचान है। उन्होंने कहा कि छठ पर्व धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देता है।

 

आयोजन के दौरान छठ घाट को दीपों और आकर्षक सजावट से सजाया गया था। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में पूजा-अर्चना की। ढोल-मंजीरे की थाप और छठी मइया के पारंपरिक गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। बच्चे, बुजुर्ग और युवा भी इस आयोजन में बढ़-चढ़कर शामिल हुए।

 

चार दिवसीय छठ महापर्व के दौरान खरना की परंपरा भी श्रद्धा के साथ निभाई गई। व्रतियों ने गुड़ की खीर, रोटी और केले का प्रसाद तैयार कर छठी मइया को अर्पित किया। इसके बाद 36 घंटे के निर्जला व्रत का संकल्प लेकर श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि एवं आरोग्य की कामना की।

 

आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था की गई थी। स्थानीय स्वयंसेवकों ने भी व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया।

 

छठ पर्व के चौथे दिन सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ चार दिवसीय महापर्व का समापन हुआ। इस अवसर पर अभिषेक सिंह राठौड़ और रोशनी सिंह राठौड़ ने श्रद्धालुओं से मुलाकात की, प्रसाद वितरण किया और सभी को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं।

 

सरोवर नगर में आयोजित इस भव्य छठ समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी रही। पूरे आयोजन के दौरान आस्था, परंपरा और सामाजिक सहभागिता की झलक देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें