एफएमडी टीकाकरण में तेजी लाने का निर्देश

संवाददाता चन्दन मंडल

कुडहित (जामताड़ा):शनिवार को प्रखंड परिसर स्थित प्राथमिक पशु चिकित्सालय कार्यालय में पशुपालन पदाधिकारी डॉ. हरे राम दिनकर की अध्यक्षता में टीकाकरण कर्मियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में एफएमडी (मुंहपका-खुरपका) टीकाकरण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पशुपालन पदाधिकारी ने बताया कि नए पशुधन गणना के अनुसार प्रखंड क्षेत्र में करीब 60 हजार पशुओं का टीकाकरण किया जाना है। उन्होंने सभी टीकाकरण कर्मियों को 15 सितंबर तक शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही टीकाकरण के बाद ऑनलाइन एंट्री में भी तेजी लाने को कहा गया।उन्होंने कहा कि जिन टीकाकरण कर्मियों का कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया है, उन्हें कार्यशैली में सुधार लाते हुए टीकाकरण अभियान में तेजी लाने की सख्त हिदायत दी गई है। निर्देशों का पालन नहीं करने पर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। बैठक में संबंधित टीकाकरण कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें