मां काली के दरबार में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना JLKM ने करमाटांड़ प्रखंड में संगठन विस्तार को लेकर की बैठक, संगठन मजबूती पर दिया जोर धनतेरस और दीपावली पर सुरक्षा को लेकर मिहिजाम पुलिस की बड़ी पहल, थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने जवानों के साथ संभाला मोर्चा भाजपा को बड़ा झटका! सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने छोड़ा साथ, विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो के आवास पर पहुंचकर थामा झामुमो का दामन कैराबनी के समीप पेड़ से टकराई इनोवा, पीएचईडी अधिकारी गंभीर रूप से घाय जामताड़ा में चौकीदार भर्ती के 242 सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रों का होगा सत्यापन, 18 नवंबर से 3 दिसंबर तक चलेगी प्रक्रिया

सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी के बाद तनाव, पुलिस ने संभाला मोर्चा

जामताड़ा: कर्माटांड़ थाना क्षेत्र के थंडारडीह गांव में शनिवार देर शाम सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी को लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया। फेसबुक पर भूदेव कुमार नाम के अकाउंट से इस्लाम धर्म से जुड़े विषय पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने की जानकारी सामने आने के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों में नाराजगी फैल गई।

जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग कथित टिप्पणी करने वाले युवक के घर पहुंच गए और उसके मकान को घेर लिया। भीड़ बढ़ने की सूचना पर कर्माटांड़ थाना प्रभारी अलखनाथ चौबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति को नियंत्रित करने के दौरान पुलिस और लोगों के बीच धक्का-मुक्की होने की बात सामने आई। इस दौरान पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ और युवक के घर को नुकसान पहुंचाए जाने की भी सूचना है। हालांकि, इन घटनाओं की विस्तृत आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाला और अतिरिक्त बल को गांव में भेजा। बड़ी संख्या में लोगों के जुटने से इलाके में तनाव का माहौल बना रहा। प्रशासन ने लोगों से शांति और संयम बनाए रखने तथा किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की।

स्थिति नियंत्रण में, पुलिस की निगरानी

जामताड़ा एसडीपीओ वसीम राजा ने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मौके पर सिविल एसडीओ अनंत कुमार भी मौजूद रहे।

इधर, सूत्रों के अनुसार कथित आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक को पुलिस हिरासत में लेकर कर्माटांड़ थाना ले गई है। पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट की वास्तविकता, उसके पीछे की परिस्थितियों और पोस्ट के बाद हुई घटनाओं की जांच कर रही है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी आपत्तिजनक सामग्री को आगे प्रसारित न करें और कानून अपने हाथ में लेने के बजाय पुलिस को सूचना दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें