जामताड़ा: कुंडहित थाना पुलिस ने शादी का प्रलोभन देकर युवती का कथित रूप से यौन शोषण करने तथा निजी अंतरंग आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में नामजद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जामताड़ा जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मामले में पीड़िता के लिखित आवेदन पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 एवं आईटी एक्ट की धारा 66(ई)/67(ए) के तहत कुंडहित थाना कांड संख्या 30/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में आरोपी की पहचान कुंडहित थाना क्षेत्र के हल्दीडीह निवासी अभिजीत भंडारी, पिता विमल भंडारी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता कुंडहित थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव की करीब 19 वर्षीय युवती है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने शादी का प्रलोभन देकर युवती का यौन शोषण किया और बाद में प्रेमिका के साथ निजी अंतरंग वीडियो बनाकर फेसबुक पर अपलोड कर वायरल कर दिया।मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। कार्रवाई के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जामताड़ा जेल भेज दिया गया है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
फोटो : अश्लील वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को जेल ले जाती पुलिस









