SIR 2026 को लेकर विशेष शिविर, अनमैप्ड मतदाताओं के मामलों का निष्पादन

जामताड़ा। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR 2026 के तहत नाला प्रखंड की टेसजुरिया और पांजूनिया पंचायत में अनमैप्ड मतदाताओं से जुड़े मामलों के निष्पादन को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संबंधित मामलों की जांच करते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई।

इस दौरान सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी आकांक्षा कुमारी मौजूद रहीं। उन्होंने शिविर में चल रहे कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों एवं कर्मियों को अनमैप्ड मतदाताओं से जुड़े मामलों का नियमानुसार जल्द निष्पादन करने के निर्देश दिए।

शिविर में पंचायत क्षेत्र के संबंधित मतदाताओं के साथ चुनावी कार्य में जुटे कर्मियों ने भी भाग लिया। मतदाताओं के विवरण और उपलब्ध दस्तावेजों की जांच की गई, ताकि मैपिंग से जुड़े मामलों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ाया जा सके।

पुनरीक्षण कार्य के दौरान मतदाता सूची को सटीक, पारदर्शी और अद्यतन बनाने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने पात्र मतदाताओं से SIR प्रक्रिया में सहयोग करने और अपने मतदाता विवरण की जांच करने की अपील की। किसी भी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से समय रहते उसका निराकरण कराने को कहा गया।

मौके पर टेसजुरिया पंचायत के मुखिया चुनाई किस्कू, पंचायत सचिव विश्वनाथ सोरेन सहित संबंधित सभी पंचायत कर्मी एवं सभी बीएलओ उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें