मां काली के दरबार में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना JLKM ने करमाटांड़ प्रखंड में संगठन विस्तार को लेकर की बैठक, संगठन मजबूती पर दिया जोर धनतेरस और दीपावली पर सुरक्षा को लेकर मिहिजाम पुलिस की बड़ी पहल, थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने जवानों के साथ संभाला मोर्चा भाजपा को बड़ा झटका! सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने छोड़ा साथ, विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो के आवास पर पहुंचकर थामा झामुमो का दामन कैराबनी के समीप पेड़ से टकराई इनोवा, पीएचईडी अधिकारी गंभीर रूप से घाय जामताड़ा में चौकीदार भर्ती के 242 सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रों का होगा सत्यापन, 18 नवंबर से 3 दिसंबर तक चलेगी प्रक्रिया

अजय नदी के तेज बहाव में बह रहे व्यक्ति को ग्रामीणों ने बचाया, इलाज के बाद नाला थाना पुलिस ने परिजनों को सौंपा

संवाददाता, नाला (जामताड़ा)। लगातार हो रही बारिश के कारण क्षेत्र की नदियां और जलाशय उफान पर हैं। इसी बीच गुरुवार को पाथरघाटा घाट के समीप अजय नदी के बाढ़ के पानी में एक व्यक्ति बहने लगा। नदी किनारे मवेशी चरा रहे चरवाहों की नजर जैसे ही तेज बहाव में बह रहे व्यक्ति पर पड़ी, उन्होंने तत्काल शोर मचाकर आसपास के ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बिना देर किए मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद व्यक्ति को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
घटना की सूचना पाथरघाटा के ग्राम प्रधान दीनू दास ने नाला पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से नदी से बाहर निकाले गए व्यक्ति को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नाला पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज किया गया।
शुरुआत में व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने उसकी पहचान और पते का सत्यापन शुरू किया। उपचार के बाद शुक्रवार को उसकी स्थिति बेहतर होने पर नाला पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे उसके परिजनों को सौंप दिया।
जामुड़िया थाना क्षेत्र का रहने वाला है व्यक्ति
इस संबंध में नाला थाना प्रभारी विकास कुमार यादव ने बताया कि नदी से बचाए गए व्यक्ति की पहचान राजकुमार ठाकुर, पिता मथुरा ठाकुर, ग्राम सियासोल, थाना जामुड़िया, जिला पश्चिम बर्दवान के रूप में हुई है। पहचान की पुष्टि के बाद उसे सकुशल उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता
बचाव कार्य में ग्राम प्रधान दीनू दास के अलावा कोकिल दास, दयाल दास, जनता दास समेत अन्य ग्रामीणों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ग्रामीणों ने तेज बहाव की परवाह किए बिना समय रहते व्यक्ति को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई से उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
लगातार बारिश के कारण अजय नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। ऐसे में नदी और जलाशयों के आसपास रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने तथा तेज बहाव वाले पानी में जाने से बचने की अपील की गई है। घटना के बाद ग्रामीणों की सजगता और नाला पुलिस की त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में चर्चा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें