मां काली के दरबार में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना JLKM ने करमाटांड़ प्रखंड में संगठन विस्तार को लेकर की बैठक, संगठन मजबूती पर दिया जोर धनतेरस और दीपावली पर सुरक्षा को लेकर मिहिजाम पुलिस की बड़ी पहल, थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने जवानों के साथ संभाला मोर्चा भाजपा को बड़ा झटका! सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने छोड़ा साथ, विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो के आवास पर पहुंचकर थामा झामुमो का दामन कैराबनी के समीप पेड़ से टकराई इनोवा, पीएचईडी अधिकारी गंभीर रूप से घाय जामताड़ा में चौकीदार भर्ती के 242 सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रों का होगा सत्यापन, 18 नवंबर से 3 दिसंबर तक चलेगी प्रक्रिया

काठीकुंड की घटना पर सीता सोरेन ने जताया दुख, आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग

स्थानीय सांसद-विधायकों की चुप्पी पर उठाए सवाल, पीड़ित परिवार को सहायता देने की अपील

दुमका। दुमका जिले के काठीकुंड में नाबालिग छात्रा के साथ हुई गंभीर घटना पर सीता सोरेन ने गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने घटना को बेटियों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी तथा दोष सिद्ध होने पर कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।

सीता सोरेन ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और स्पीडी ट्रायल सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को जल्द न्याय मिल सके। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की भी अपील की।

घटना पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए उन्होंने पूछा कि जब एक नाबालिग छात्रा के साथ इतनी गंभीर घटना सामने आई है, तो क्षेत्र के सांसद और विधायक मौन क्यों हैं? उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व केवल चुनाव के समय जनता के बीच पहुंचना नहीं, बल्कि संकट की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना और न्याय की आवाज बुलंद करना भी है।

सीता सोरेन ने कहा कि ऐसी संवेदनशील घटना पर जनप्रतिनिधियों की चुप्पी जनता के मन में सवाल खड़े करती है। बेटियों की सुरक्षा और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराधों पर प्रभावी रोक लगाना जरूरी है। काठीकुंड की घटना में त्वरित कार्रवाई, आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। साथ ही, स्थानीय सांसद और विधायकों को भी चुप्पी तोड़कर पीड़ित परिवार के समर्थन में आवाज उठानी चाहिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि बेटियों की सुरक्षा राजनीति से ऊपर का मुद्दा है और इस पर सभी को एकजुट होकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें