मां काली के दरबार में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना JLKM ने करमाटांड़ प्रखंड में संगठन विस्तार को लेकर की बैठक, संगठन मजबूती पर दिया जोर धनतेरस और दीपावली पर सुरक्षा को लेकर मिहिजाम पुलिस की बड़ी पहल, थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने जवानों के साथ संभाला मोर्चा भाजपा को बड़ा झटका! सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने छोड़ा साथ, विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो के आवास पर पहुंचकर थामा झामुमो का दामन कैराबनी के समीप पेड़ से टकराई इनोवा, पीएचईडी अधिकारी गंभीर रूप से घाय जामताड़ा में चौकीदार भर्ती के 242 सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रों का होगा सत्यापन, 18 नवंबर से 3 दिसंबर तक चलेगी प्रक्रिया

जामताड़ा की बेटी श्रेया श्री राष्ट्रीय गतका प्रतियोगिता में करेंगी झारखंड का प्रतिनिधित्व

दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में 23 से 29 अक्टूबर तक 70वीं स्कूली राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन, अंडर-17 बालिका वर्ग में दिखाएंगी दमखम

जामताड़ा। जिले की प्रतिभाशाली खिलाड़ी श्रेया श्री राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) की ओर से दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में 23 से 29 अक्टूबर तक आयोजित 70वीं राष्ट्रीय स्कूली गतका प्रतियोगिता में श्रेया श्री अंडर-17 बालिका वर्ग में झारखंड की ओर से हिस्सा ले रही हैं। उनकी इस उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमियों और स्थानीय खेल जगत में खुशी का माहौल है।

श्रेया श्री जामताड़ा के सेंट जोसेफ स्कूल, श्रीरामपुर की कक्षा नौवीं की छात्रा हैं। वह सामर्थ्य सेल्फ डिफेंस एकेडमी, जामताड़ा की खिलाड़ी हैं। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार की ओर से आयोजित खेलो झारखंड एसजीएफआई चयन प्रक्रिया के तहत उनका चयन अगस्त माह में रांची के खेलगांव में हुआ था। चयन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर उन्होंने झारखंड टीम में अपनी जगह सुनिश्चित की।

जामताड़ा जिला गतका एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक दीपक दुबे ने बताया कि श्रेया श्री एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। वह पिछले तीन-चार वर्षों से गतका जैसे मार्शल आर्ट खेल में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में झारखंड की ओर से जिले का प्रतिनिधित्व करती आ रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस वर्ष भी श्रेया राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जामताड़ा और झारखंड का नाम रोशन करेंगी।

श्रेया श्री जामताड़ा के पाड़ेडीह की निवासी हैं। उनके पिता मधुसूदन दास पारा शिक्षक हैं। सीमित संसाधनों के बीच खेल के क्षेत्र में श्रेया की उपलब्धि अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणादायक है।

श्रेया की इस उपलब्धि पर सेंट जोसेफ स्कूल, श्रीरामपुर के प्राचार्य फादर जोसेफ तपन सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में राहुल सिंह, सूरज पासवान, भास्कर चांद, अमित राय, परिणीता सिंह, राजकुमार वर्मा, मयंक पांडे, सुनील सिंह, विपिन दुबे, पूजा गुप्ता एवं मधुसूदन दास शामिल हैं।

जिलेवासियों को उम्मीद है कि श्रेया श्री राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जामताड़ा और झारखंड को गौरवान्वित करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें