तेलियाबांधी में नया ट्रांसफार्मर मिला, ग्रामीणों में खुशी विधायक सह विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो ने उपलब्ध कराया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने जताया आभार

नाला। नाला विधानसभा क्षेत्र के बानरनाचा पंचायत अंतर्गत तेलियाबांधी गांव में बिजली की समस्या को दूर करने के लिए नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया। यह ट्रांसफार्मर नाला विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो के प्रयास से उपलब्ध कराया गया है। ट्रांसफार्मर उपलब्ध होने के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, तेलियाबांधी गांव में बिजली आपूर्ति को लेकर ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों की ओर से नरेश मुर्मू और प्रमोद महतो सहित अन्य ग्रामीणों ने विधायक रवीन्द्रनाथ महतो के समक्ष नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की मांग रखी थी।
ग्रामीणों के आग्रह पर विधायक की ओर से गांव के लिए नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया। ट्रांसफार्मर मिलने की जानकारी के बाद स्थानीय ग्रामीणों में उत्साह देखा गया। ग्रामीणों ने इसके लिए विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नए ट्रांसफार्मर से गांव में बिजली आपूर्ति की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से बिजली व्यवस्था को लेकर परेशानी थी। नया ट्रांसफार्मर मिलने से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ गांव के अन्य लोगों को भी सुविधा मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक रवीन्द्रनाथ महतो के प्रति आभार जताते हुए कहा कि स्थानीय लोगों की मांग पर त्वरित पहल किए जाने से ग्रामीणों में खुशी है। मौके पर ग्रामीणों में आपार उत्साह देखा गया।

Leave a Comment

और पढ़ें