बारिश में कच्चा मकान गिरने से सात माह की गर्भवती की मौत, परिवार में पसरा मातम

नारायणपुर। जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के पंदनी गांव में लगातार हो रही बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। कच्चा मकान गिरने से मलबे में दबकर 32 वर्षीय सात माह की गर्भवती महिला ललिता देवी की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
बताया जाता है कि हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर सो रहे थे। इसी दौरान अचानक कच्चा मकान भरभराकर गिर पड़ा। मलबे की चपेट में आने से ललिता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने तत्काल उन्हें मलबे से बाहर निकाला और इलाज के लिए स्थानीय चिकित्सक के पास पहुंचाया।
महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने उन्हें धनबाद पीएमसीएच रेफर कर दिया। परिजन उन्हें इलाज के लिए धनबाद लेकर पहुंचे, लेकिन बुधवार सुबह इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के अनुसार, ललिता देवी सात माह की गर्भवती थीं और अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली थीं। हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।
ग्रामीणों के बीच लगातार बारिश के दौरान जर्जर और कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों ने प्रशासन से ऐसे परिवारों की स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग

Leave a Comment

और पढ़ें