संवाददाता चन्दन मंडल
कुडहित (जामताड़ा):शनिवार को सिंह वाहिनी प्लस टू उच्च विद्यालय प्रांगण में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें सबसे पहले मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य रीना मंडल, मुखिया विमला हांसदा, पूर्व जिला परिषद सदस्य भजहरि मंडल, विद्यालय के प्रधानाध्यापक मंतोष कुमार, एसएमसी के उपाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व जिला परिषद सदस्य भजहरि मंडल ने कहा कि विद्यालय रूपी गाड़ी को चलाने के लिए शिक्षक अभिभावक तथा बच्चों का आपसी तालमेल होना बहुत ही आवश्यक है। श्री मंडल ने कहा अभिभावक अगर रोज बच्चों को विद्यालय भेजें तथा उनका नियमित रूप से कॉपी किताब चेक करें तो बच्चे निश्चित रूप से शिक्षा में आगे बढ़ेंगे। उन्होंने अभिभावक से निवेदन किया कि बच्चों को शुरू से ही ध्यान देना चाहिए। बच्चों को वन क्लास पहुंचते पहुंचते रीडिंग आ जाना चाहिए। उन्होंने सड़क सुरक्षा नशा मुक्त तथा मोबाइल से दूर रहने की भी सलाह दी। सभा को विद्यालय के प्रधानाध्यापक मंतोष कुमार ने भी संबोधित करते हुए कहा कि अभिभावक अगर बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें तो बच्चों का प्रगति निश्चित है। उन्होंने कहा बैठक में अभिभावक लोग नहीं पहुंचते हैं यह काफी दुख की विषय है। विद्यालय के सहायक शिक्षक संतोष कुमार, सत्यजीत कुमार ने भी संबोधित किया। सभा को एसएमसी के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष ने भी संबोधित करते हुए कहा कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है तथा अच्छा रिजल्ट करने वाले बच्चों को समय-समय पर पुरस्कृत करना चाहिए। मौके पर विद्यालय के शिक्षक गण, अभिभावक गण उपस्थित थे।








