भाजपा नेता अभिषेक सिंह राठौड़ ने सोनी कुमारी को दी जन्मदिन की बधाई, बोले— बेटियां देश की शान और भविष्य

रांची से एक खास खबर सामने आ रही है, जहां भाजपा की सक्रिय सदस्य सोनी कुमारी उर्फ अंशिका के जन्मदिन के मौके पर शुभकामनाओं का सिलसिला देखने को मिला।
भाजपा रांची महानगर के नेता अभिषेक सिंह राठौड़ ने सोनी कुमारी उर्फ अंशिका को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर अभिषेक सिंह राठौड़ ने कहा कि बेटियां देश की शान, मान और भविष्य हैं। आज बेटियां हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। राजनीति हो, समाज सेवा हो या कोई अन्य क्षेत्र—बेटियां अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं।
उन्होंने कहा कि आज बेटियां फाइटर जेट उड़ाने से लेकर जल, थल और वायु सेना तक अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा रही हैं। ऐसे में समाज की जिम्मेदारी है कि बेटियों को आगे बढ़ने के लिए हर संभव प्रोत्साहन दिया जाए।
अभिषेक सिंह राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के संकल्प को साकार करने के लिए बेटियों को शिक्षा, सम्मान और समान अवसर देना जरूरी है।
वहीं युवा नेत्री रोशनी सिंह राठौड़ ने भी सोनी कुमारी उर्फ अंशिका को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
परिवार के सदस्यों और शुभचिंतकों की मौजूदगी में जन्मदिन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्या देवी, नागया देवी, प्रियंका उर्फ डॉली, करण वर्मा, राजा वर्मा, दिव्या वर्मा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
तो जन्मदिन के इस खास मौके पर संदेश भी खास रहा— बेटियों को सम्मान दीजिए, उन्हें आगे बढ़ने का अवसर दीजिए, क्योंकि बेटियां ही देश के मजबूत भविष्य की पहचान हैं।
R ONE भारत TV के लिए [शेख शमीम , रांची।

Leave a Comment

और पढ़ें