मां काली के दरबार में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना JLKM ने करमाटांड़ प्रखंड में संगठन विस्तार को लेकर की बैठक, संगठन मजबूती पर दिया जोर धनतेरस और दीपावली पर सुरक्षा को लेकर मिहिजाम पुलिस की बड़ी पहल, थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने जवानों के साथ संभाला मोर्चा भाजपा को बड़ा झटका! सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने छोड़ा साथ, विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो के आवास पर पहुंचकर थामा झामुमो का दामन कैराबनी के समीप पेड़ से टकराई इनोवा, पीएचईडी अधिकारी गंभीर रूप से घाय जामताड़ा में चौकीदार भर्ती के 242 सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रों का होगा सत्यापन, 18 नवंबर से 3 दिसंबर तक चलेगी प्रक्रिया

दुर्गापूजा को लेकर नाला में शांति समिति की बैठक, 26 पूजा पंडालों की सुरक्षा पर मंथन

शेख शमीम जामताड़ा
नाला (जामताड़ा)। दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर नाला थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी विकास कुमार यादव ने की। बैठक में मुख्य रूप से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किशोर तिर्की मौजूद रहे। अधिकारियों ने पूजा समितियों एवं स्थानीय लोगों से आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की।
बैठक में बताया गया कि नाला थाना क्षेत्र में कुल 8 लाइसेंसी और 18 गैर-लाइसेंसी दुर्गापूजा समितियों द्वारा पूजा का आयोजन किया जाता है। क्षेत्र में कुल 26 स्थानों पर पूजा पंडाल बनाए गए हैं। अधिकारियों ने दुर्गापूजा को लेकर जारी सरकारी गाइडलाइन की जानकारी देते हुए सभी पूजा समितियों को उसका सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया।
एसडीपीओ किशोर तिर्की ने कहा कि दुर्गापूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन के साथ-साथ पूजा समितियों और स्थानीय लोगों की भी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने पंडाल निर्माण से लेकर प्रतिमा विसर्जन तक सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार के भड़काऊ संदेश और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की।
विसर्जन के दौरान विशेष सतर्कता का निर्देश
एसडीपीओ ने प्रतिमा विसर्जन के दौरान विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि तालाब एवं अन्य जलाशयों के किनारे तैराकों की व्यवस्था रखी जाए, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी को रोका जा सके। सभी पूजा समितियों को निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार ही प्रतिमा विसर्जन करने का निर्देश दिया गया।
सड़क सुरक्षा को लेकर भी उन्होंने लोगों को जागरूक किया। वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने और निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने की अपील की गई। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान जुआ और नशे जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी।
एसडीपीओ किशोर तिर्की ने स्पष्ट किया कि पूजा के दौरान डीजे में अश्लील गाने बजाने की अनुमति नहीं होगी। अश्लील गाने बजाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पूजा समितियों से सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान भी निर्धारित नियमों का पालन करने को कहा गया।
पंडालों में बैरिकेडिंग और अलग-अलग कतार की व्यवस्था
एसडीपीओ ने बताया कि पूजा पंडालों एवं मंदिरों में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और चौकीदारों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। पूजा समितियों को पर्याप्त संख्या में वॉलेंटियर तैनात रखने तथा पंडालों में उचित बैरिकेडिंग करने का निर्देश दिया गया। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतार की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया।
बिजली-पानी की व्यवस्था दुरुस्त कराने का आश्वासन
थाना प्रभारी विकास कुमार यादव ने कहा कि दुर्गापूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना पूजा समिति और स्थानीय लोगों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने डीजे में अश्लील गाने नहीं बजाने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान बिजली एवं पानी से संबंधित किसी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जाएगा।
बैठक में पूजा समितियों के सदस्यों ने भी अपनी समस्याएं एवं सुझाव प्रशासन के समक्ष रखे। गुणधर मंडल ने हेलमेट चेकिंग, शराबबंदी एवं वाहनों की गति नियंत्रित करने की मांग रखी। गणेश चंद्र मित्रा ने बैंक के समीप पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था कराने की मांग की। नीचेपाड़ा पूजा कमेटी की ओर से बिजली के तार से होने वाली असुविधा का मुद्दा उठाया गया।
वहीं नाला सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी के सदस्यों ने दशमी के दिन कुछ घंटों तक भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने की मांग की, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। पूजा समितियों के सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तिथि एवं प्रतिमा विसर्जन के समय की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी। साथ ही कार्यक्रम और विसर्जन के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की मांग की।
बैठक में उप प्रमुख समर माजी और सीआई तनवीर आलम ने भी संबोधित करते हुए लोगों से दुर्गापूजा का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।
इस अवसर पर उप प्रमुख समर माजी, थाना प्रभारी विकास कुमार यादव, एसआई सरोज कुमार मंडल, एसआई सोभनाथ यादव, एएसआई चंदन सिंह, वासुदेव हांसदा, 20 सूत्री सदस्य जनार्दन भंडारी, मुखिया अजीत मुर्मू, असगर अली, आशीष तिवारी, तपन कुमार झा, गुणधर मंडल, सुनील राय, गणेश चंद्र मित्रा, भास्कर घोष, दिनबंधु दास, विजय सिंह, मृत्युंजय तिवारी, निताई दास, शेख मुस्ताक, बिजली विभाग के सत्येंद्र कुमार राम, विश्वनाथ दे, सेवानिवृत्त शिक्षक दिवाकर कापरी, गिरीधारी ठाकुर, पूर्ण चंद्र मंडल, दामोदर मंडल, ग्राम प्रधान शांति घोष, अशोक बाउरी, संजीव ठाकुर, झंटु दास, शिवशंकर सिंह, विजयानंद झा सहित विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें