मां काली के दरबार में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना JLKM ने करमाटांड़ प्रखंड में संगठन विस्तार को लेकर की बैठक, संगठन मजबूती पर दिया जोर धनतेरस और दीपावली पर सुरक्षा को लेकर मिहिजाम पुलिस की बड़ी पहल, थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने जवानों के साथ संभाला मोर्चा भाजपा को बड़ा झटका! सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने छोड़ा साथ, विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो के आवास पर पहुंचकर थामा झामुमो का दामन कैराबनी के समीप पेड़ से टकराई इनोवा, पीएचईडी अधिकारी गंभीर रूप से घाय जामताड़ा में चौकीदार भर्ती के 242 सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रों का होगा सत्यापन, 18 नवंबर से 3 दिसंबर तक चलेगी प्रक्रिया

लोकतंत्र बचाओ, वोट बचाओ’ अभियान को लेकर इंडिया गठबंधन की बैठक

‘

7 अक्टूबर को बजरंगबली चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन

नाला। ‘लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर सोमवार को नाला प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में इंडिया गठबंधन की सर्वदलीय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष समर माजी ने की। इस दौरान 2 से 8 अक्टूबर तक चलने वाले ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के तहत ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान को लेकर आंदोलन की रूपरेखा पर चर्चा की गई।

बैठक में प्रदेश सचिव सह नाला विधानसभा प्रभारी प्रभु मंडल तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य कन्हाई चंद्र माल पहाड़िया मुख्य रूप से मौजूद रहे। झारखंड मुक्ति मोर्चा समेत इंडिया गठबंधन के विभिन्न दलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भी बैठक में भाग लिया।

प्रदेश सचिव प्रभु मंडल ने कहा कि इंडिया गठबंधन की ओर से लोकतंत्र और मताधिकार के मुद्दे पर देशभर में अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में बिहार, बंगाल सहित अन्य राज्यों में मतदाता सूची और SIR को लेकर उठ रहे सवालों का जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि SIR की प्रक्रिया से दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक एवं भाजपा विरोधी मतदाताओं के अधिकार प्रभावित होने की आशंका है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और गृह मंत्री अमित शाह की नीतियों के खिलाफ भी इंडिया गठबंधन आवाज उठाएगा। प्रखंड से लेकर जिला और प्रदेश स्तर तक विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन और रैली सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन जारी रहेगा।

भाकपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य कन्हाई चंद्र माल पहाड़िया ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों के विरोध में इंडिया गठबंधन ने आंदोलन का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि 2 से 8 अक्टूबर तक देशभर में नुक्कड़ सभा, रैली और पुतला दहन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इसी क्रम में 7 अक्टूबर को नाला के बजरंगबली चौक पर नुक्कड़ सभा आयोजित कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया जाएगा।

झामुमो युवा नेता राजू दास ने भी प्रस्तावित कार्यक्रम का समर्थन करते हुए कहा कि लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन के घटक दल एकजुट होकर आंदोलन करेंगे।

बैठक में झामुमो प्रखंड कोषाध्यक्ष भाव सिंधु लायेक, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पंकज झा, झामुमो प्रखंड सह सचिव दयामय घोष, गया प्रसाद मिर्धा, बाजार समिति सचिव तपन राउत, डीसीसी जिला सचिव जितेंद्र नाथ मंडल, साधु चरण माजी, गुलशन अली, मिहिर मंडल, नारद घोष, विपद भुई सहित इंडिया गठबंधन के विभिन्न दलों के प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें