भाई दूज पर बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना

 

संवाददाता हरिनारायण रुज

 

भाई दूज पर बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना

भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक भाई दूज का पर्व पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर अपने भाइयों को तिलक लगाया और उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि एवं खुशहाल जीवन की कामना की।

पर्व को लेकर घरों में विशेष उत्साह देखने को मिला। बहनों ने पूजा की थाली सजाकर भाइयों का तिलक किया और उन्हें मिठाई खिलाई। वहीं भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार देकर उनके प्रति प्रेम और सम्मान प्रकट किया। पूरे परिवार में इस दौरान खुशी और उत्साह का माहौल रहा।

मान्यता है कि भाई दूज के दिन बहनों द्वारा भाइयों के माथे पर तिलक लगाने से उनके जीवन में सुख-समृद्धि आती है। यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते को और मजबूत बनाने के साथ आपसी प्रेम, विश्वास और समर्पण का संदेश देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें