मां काली के दरबार में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना JLKM ने करमाटांड़ प्रखंड में संगठन विस्तार को लेकर की बैठक, संगठन मजबूती पर दिया जोर धनतेरस और दीपावली पर सुरक्षा को लेकर मिहिजाम पुलिस की बड़ी पहल, थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने जवानों के साथ संभाला मोर्चा भाजपा को बड़ा झटका! सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने छोड़ा साथ, विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो के आवास पर पहुंचकर थामा झामुमो का दामन कैराबनी के समीप पेड़ से टकराई इनोवा, पीएचईडी अधिकारी गंभीर रूप से घाय जामताड़ा में चौकीदार भर्ती के 242 सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रों का होगा सत्यापन, 18 नवंबर से 3 दिसंबर तक चलेगी प्रक्रिया

रक्तदान महादान, इससे बच सकती है किसी की जिंदगी : डॉ. अमर दास

फतेहपुर मॉडल डिग्री कॉलेज नाला में पहली बार लगा रक्तदान शिविर एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया 11 यूनिट रक्तदान

संवाददाता जामताड़ा नाला।

सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के निर्देश पर शनिवार को नाला विधानसभा क्षेत्र के फतेहपुर स्थित मॉडल डिग्री कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ. स्वपन किस्कू ने किया। शिविर में एनएसएस स्वयंसेवकों सहित कॉलेज के शिक्षक एवं अन्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान कुल 11 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।रक्तदान शिविर में एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ. स्वपन किस्कू, डॉ. अमृत महतो, अमन प्रधान समेत एनएसएस वॉलेंटियर्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर के माध्यम से युवाओं को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया और जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए रक्त उपलब्ध कराने का संदेश दिया गया। वही प्राचार्य डॉ. अमर दास ने कहा कि मॉडल डिग्री कॉलेज परिसर में यह पहला रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महान सामाजिक कार्य है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाने में मददगार हो सकता है। उन्होंने समाज के लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए आगे आने की अपील की। प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज की ओर से भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वही कॉलेज एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ. स्वपन किस्कू ने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। युवाओं को समाजहित के ऐसे कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। शिविर में स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी से यह संदेश गया कि युवा सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें