मां काली के दरबार में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना JLKM ने करमाटांड़ प्रखंड में संगठन विस्तार को लेकर की बैठक, संगठन मजबूती पर दिया जोर धनतेरस और दीपावली पर सुरक्षा को लेकर मिहिजाम पुलिस की बड़ी पहल, थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने जवानों के साथ संभाला मोर्चा भाजपा को बड़ा झटका! सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने छोड़ा साथ, विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो के आवास पर पहुंचकर थामा झामुमो का दामन कैराबनी के समीप पेड़ से टकराई इनोवा, पीएचईडी अधिकारी गंभीर रूप से घाय जामताड़ा में चौकीदार भर्ती के 242 सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रों का होगा सत्यापन, 18 नवंबर से 3 दिसंबर तक चलेगी प्रक्रिया

जामताड़ा जिला कबड्डी संघ की नई कार्यकारिणी गठित

जामताड़ा समीम अंसारी

जामताड़ा, 26 अगस्त। होटल अवध में बुधवार को जामताड़ा जिला कबड्डी संघ की सामान्य निकाय बैठक सह निर्वाचन का आयोजन किया गया। बैठक में वर्ष 2026-2030 के कार्यकाल के लिए संघ की नई कार्यकारिणी समिति का सर्वसम्मति से गठन किया गया।

निर्वाचन प्रक्रिया संघ के संविधान एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। नई कार्यकारिणी में डॉ. डी. डी. भंडारी को मुख्य संरक्षक, संजय परशुरामका को चेयरमैन, मीरा मिश्रा को अध्यक्ष, सलिल कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष, डॉ. चंचल भंडारी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा करन कुमार राउत को सचिव चुना गया।

इसके अलावा रामदास दयानंद, अनीश रंजन, निपेन कुमार (सचिन) एवं उज्ज्वल सिंह आजाद को उपाध्यक्ष, दीपक रजक, आबिद अंसारी, प्रीति सामंता एवं प्रियांशु डालमिया को संयुक्त सचिव तथा शुभम सोलंकी को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में अभिषेक दुबे, बिनोद प्रसाद, झूलन सिंह, तनु शर्मा, हरि सोनकर, संदीप पांडे, नवीन सिंह एवं आकाश साव का चयन किया गया।

बैठक में कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड की ओर से पर्यवेक्षक जयंत सिंह एवं गोपाल ठाकुर, अध्यक्ष कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड, तथा जामताड़ा जिला ओलंपिक संघ की ओर से पर्यवेक्षक विवेक रजक उपस्थित रहे। पर्यवेक्षकों ने निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी बताते हुए नवनिर्वाचित समिति के निर्वाचन को प्रमाणित किया।

नवनिर्वाचित समिति ने जिले में कबड्डी खेल के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं अवसर उपलब्ध कराने तथा नई खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का संकल्प लिया।

कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखंड के चेयरमैन विपिन कुमार सिंह ने नवनिर्वाचित समिति को बधाई देते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी के गठन से जामताड़ा जिले में कबड्डी खेल को नई दिशा मिलेगी। साथ ही जिले के खिलाड़ियों को बेहतर मंच और अवसर उपलब्ध होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें