धूमधाम से मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी, निकला जुलूस

चन्दन मंडल संवाददाता कुंडहित

कुडहित (जामताड़ा):बुधवार को प्रखंड मुख्यालय सहित तमाम मुस्लिम बहुल गांवो में धूमधाम से जश्ने ईद मिलाद उन नबी मनाया गया। हर साल की भांति इस साल भी पैगंबर मोहम्मद सल्लल्लाहो ताला अलैहि वसल्लम के जन्मदिन को जश्ने ईद मिलादुन्नबी के रूप में मनाया गया। प्रखंड मुख्यालय के बाघाशोला गांव से जुलूस निकाली गई। जुलूस में पैगंबर मोहम्मद के जन्म की खुशहाली में विभिन्न प्रकार के नारे लगाए गए। जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर्व के दौरान छोटे-छोटे बच्चे सहित जवान व बूढ़े में भी काफी खुशी देखी गई। जानकारी के अनुसार प्रखंड के विक्रमपुर, महेशपुर, बनकाठी, नवडीहा आदि गांवो में भी पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन के अवसर पर जुलूस निकाली गई। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोग अपने अपने घरों में मिठाई, सेवई, लड्डू, खीर, पुड़ी आदि बनाकर लोगों के बीच बांटा तथा आपसी भाईचारे के साथ एक -दूसरे को जश्ने ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के बाद मिलाद का आयोजन किया गया। मौके पर बाघाशोला जामा मस्जिद के इमाम मौलाना इसहाक आलम ने पैगंबर मोहम्मद सल्लल्लाहो ताला आलेही वसल्लम के जीवनी के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। इमाम साहब ने बताया कि इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार रबीउल अव्वल महीने के 12 वी तारीख की सुबह को मोहम्मद सल्लल्लाहो ताला अलैहि वसल्लम जन्म हुआ। इसी के तहत हर साल 12 रबीउल अव्वल को जुलूस ए मोहम्मदी निकाली जाती है और मिलाद भी आयोजित की जाती है। वही जुलूस के शांतिपूर्ण आयोजन के मध्य नजर कुंडहित थाना प्रभारी प्रदीप कुमार और बागडेहरी थाना प्रभारी किशन कुमार अपने-अपने क्षेत्र में दलबल के साथ मुस्तैद रहे।
फोटो : बाघाशोला में आयोजित जुलूस में शामिल मुस्लिम धर्मावलंबी

Leave a Comment

और पढ़ें