मां काली के दरबार में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना JLKM ने करमाटांड़ प्रखंड में संगठन विस्तार को लेकर की बैठक, संगठन मजबूती पर दिया जोर धनतेरस और दीपावली पर सुरक्षा को लेकर मिहिजाम पुलिस की बड़ी पहल, थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने जवानों के साथ संभाला मोर्चा भाजपा को बड़ा झटका! सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने छोड़ा साथ, विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो के आवास पर पहुंचकर थामा झामुमो का दामन कैराबनी के समीप पेड़ से टकराई इनोवा, पीएचईडी अधिकारी गंभीर रूप से घाय जामताड़ा में चौकीदार भर्ती के 242 सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रों का होगा सत्यापन, 18 नवंबर से 3 दिसंबर तक चलेगी प्रक्रिया

पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी तेज, जामताड़ा जिले में 1449 मतदान केंद्रों की सूची का अंतिम प्रकाशन

जामताड़ा। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2027 को लेकर जामताड़ा जिले में चुनावी तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह उपायुक्त आलोक कुमार ने जानकारी दी कि जिले में पंचायत चुनाव के लिए मतदान केंद्रों की सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। 9 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित इस सूची को संबंधित पंचायत, प्रखंड, अनुमंडल और जिला स्तर के निर्धारित कार्यालयों में उपलब्ध कराया गया है। मतदाता और आम नागरिक जामताड़ा जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.jamtara.nic.in पर भी मतदान केंद्रों की सूची देख सकते हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग, झारखंड के निर्देश के आलोक में झारखंड पंचायत निर्वाचन नियमावली के प्रावधानों के तहत मतदान केंद्रों की स्थापना की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद प्राप्त निर्देशों के अनुसार त्रुटियों का निराकरण करते हुए सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। जिला प्रशासन ने प्रखंडवार मतदान केंद्रों का विवरण भी जारी किया है।

जारी विवरण के अनुसार, जामताड़ा प्रखंड में मतदान केंद्र संख्या 1 से 273 तक, नारायणपुर में 1 से 326 तक, करमाटांड़ में 1 से 231 तक, नाला में 1 से 269 तक, कुंडहित में 1 से 169 तक और फतेहपुर में 1 से 181 तक मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इस प्रकार जिले के छह प्रखंडों में कुल 1,449 मतदान केंद्रों की सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया है।

मतदान केंद्रों की सूची संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालयों और प्रखंड कार्यालयों में उपलब्ध है। पंचायत समिति से संबंधित सूची के लिए संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय एवं प्रखंड कार्यालय में जानकारी ली जा सकती है। वहीं, जिला परिषद से संबंधित मतदान केंद्रों की सूची संबंधित प्रखंड कार्यालय, अनुमंडल दंडाधिकारी कार्यालय और जिला दंडाधिकारी कार्यालय में प्रकाशित की गई है।

प्रशासन की ओर से जारी इस सूची के माध्यम से आगामी पंचायत चुनाव की तैयारियों को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। आम नागरिकों से अपील है कि वे अपने क्षेत्र के मतदान केंद्र की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें