मां काली के दरबार में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना JLKM ने करमाटांड़ प्रखंड में संगठन विस्तार को लेकर की बैठक, संगठन मजबूती पर दिया जोर धनतेरस और दीपावली पर सुरक्षा को लेकर मिहिजाम पुलिस की बड़ी पहल, थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने जवानों के साथ संभाला मोर्चा भाजपा को बड़ा झटका! सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने छोड़ा साथ, विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो के आवास पर पहुंचकर थामा झामुमो का दामन कैराबनी के समीप पेड़ से टकराई इनोवा, पीएचईडी अधिकारी गंभीर रूप से घाय जामताड़ा में चौकीदार भर्ती के 242 सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रों का होगा सत्यापन, 18 नवंबर से 3 दिसंबर तक चलेगी प्रक्रिया

गैस बिल अपडेट और क्रेडिट कार्ड के नाम पर करते थे साइबर ठगी, जामताड़ा में तीन गिरफ्तार

नारायणपुर और करमाटांड़ में पुलिस की छापेमारी, पांच मोबाइल, 11 सिम कार्ड और एक मोटरसाइकिल जब्त

जामताड़ा। साइबर अपराध के खिलाफ जामताड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन कथित साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों पर गैस बिल अपडेट कराने और क्रेडिट कार्ड बंद होने या नया कार्ड बनवाने का झांसा देकर लोगों से गोपनीय जानकारी हासिल करने का आरोप है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के पास से पांच मोबाइल फोन, 11 सिम कार्ड और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस के अनुसार, आरोपितों का ठगी का नेटवर्क देश के विभिन्न राज्यों तक फैला हुआ था।

पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध के पुलिस उपाधीक्षक अमित रविदास के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम में साइबर अपराध थाना प्रभारी राजेश मंडल, पुलिस अवर निरीक्षक अनिल अभिषेक तथा पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार तिवारी शामिल थे। टीम ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के डिघुवा गांव में जोरिया के समीप श्मशान घाट के पास छापेमारी कर एक आरोपित को गिरफ्तार किया। इसके बाद करमाटांड़ थाना क्षेत्र के घचकुलटांड़ गांव में जोरिया के निकट छापेमारी कर दो अन्य आरोपितों को पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपितों में दो नारायणपुर और एक करमाटांड़ क्षेत्र का

पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों में नारायणपुर थाना क्षेत्र के डिघुवा गांव निवासी 30 वर्षीय भीम मंडल, करमाटांड़ थाना क्षेत्र के बिराजपुर गांव निवासी 37 वर्षीय मोजाहिद अंसारी और नारायणपुर थाना क्षेत्र के परतोडीह गांव निवासी 26 वर्षीय कुर्बान अंसारी शामिल हैं। भीम मंडल के पिता का नाम स्वर्गीय हरि मंडल, मोजाहिद अंसारी के पिता का नाम मानीरुद्दीन अंसारी तथा कुर्बान अंसारी के पिता का नाम स्वर्गीय खुर्दुश मियां बताया गया है।

फर्जी एपीके फाइल भेजकर करते थे ठगी

पुलिस के अनुसार, साइबर ठगी के लिए आरोपित गैस उपभोक्ताओं को बिल अपडेट कराने का झांसा देते थे। इसके बाद उनके मोबाइल पर फर्जी एपीके फाइल भेजकर उसे इंस्टॉल कराया जाता था। फाइल इंस्टॉल होने के बाद मोबाइल से संबंधित जानकारी हासिल कर साइबर ठगी की जाती थी।

इसी तरह बैंक क्रेडिट कार्ड बंद होने या नया कार्ड जारी कराने का झांसा देकर लोगों को अपने जाल में फंसाया जाता था। आरोपित मोबाइल पर एपीके फाइल डाउनलोड करवाकर क्रेडिट कार्ड से संबंधित गोपनीय जानकारी प्राप्त करते थे और उसका इस्तेमाल ठगी के लिए करते थे।

दो अलग-अलग कांड दर्ज

इस मामले में साइबर अपराध थाना में दो अलग-अलग कांड दर्ज किए गए हैं। पहला कांड संख्या 66/26 दिनांक 11 अक्टूबर 2026 तथा दूसरा कांड संख्या 67/26 दिनांक 12 अक्टूबर 2026 है। दोनों मामलों में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और दूरसंचार अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस विज्ञप्ति में बताया गया है कि भीम मंडल के खिलाफ जामताड़ा साइबर अपराध थाना कांड संख्या 49/24 और नारायणपुर थाना कांड संख्या 62/15 में पहले से आरोप दर्ज हैं। वहीं, मोजाहिद अंसारी के खिलाफ साइबर अपराध थाना कांड संख्या 58/19 तथा कुर्बान अंसारी के खिलाफ कांड संख्या 28/23 में आरोप दर्ज होने की जानकारी दी गई है।

पुलिस ने साइबर अपराध से बचने के लिए लोगों से अपील की है कि गैस बिल अपडेट करने, क्रेडिट कार्ड चालू कराने या नया कार्ड जारी करने के नाम पर भेजे गए अनजान लिंक और एपीके फाइल को डाउनलोड न करें। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंकिंग विवरण, ओटीपी या कार्ड से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें