**जामताड़ा।** 10 एवं 11 अक्टूबर को गिरिडीह में आयोजित 9वीं झारखंड राज्य सेपक टकरा प्रतियोगिता में जामताड़ा जिले की पांच सदस्यीय टीम ने राँची टीम को 13-15,12-15 से हरा कर शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) जीतकर जिले का नाम रोशन किया।
टीम की इस उपलब्धि पर खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। खिलाड़ियों के प्रदर्शन से जिले के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।
इस अवसर पर संघ के सचिव दीपक रजक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जामताड़ा जिले में खेल के प्रति नया उत्साह और जुनून पैदा करने की जरूरत है। जिले के बच्चे विभिन्न खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपनी प्रतिभा के दम पर जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाएं।
उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर अवसर, प्रशिक्षण और प्रोत्साहन मिलना चाहिए, ताकि वे खेल के क्षेत्र में आगे बढ़कर अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकें। संघ का उद्देश्य जिले में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना और प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।
जामताड़ा की टीम द्वारा कांस्य पदक जीतना जिले के लिए गौरव की बात है। इस उपलब्धि से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जगी है।
इस अवसर पर जोसेफ हांसदा, चंदन मंडल, साइमन, मनोज, मुनेश्वर, भुनेश्वर, सुभाष हेम्ब्रम, सरोज यादव, राजीव रजक, चंदन मंडल एवं सुमित ओझा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।









