पुलिस पदाधिकारियों का हुआ पदोन्नयन, पीपिंग सेरेमनी में एसपी ने लगाया बैज

जामताड़ा। जामताड़ा पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में गुरुवार को पुलिस पदाधिकारियों के पदोन्नयन को लेकर पीपिंग सेरेमनी कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह की मौजूदगी में पदोन्नत पुलिस पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के अनुरूप बैज एवं स्टार लगाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जामताड़ा जिला बल के पु0अ0नि0 सुशील ठाकुर को पुलिस निरीक्षक की कोटि में तथा आरक्षी संख्या 1337 छोटेलाल कुमार को सहायक अवर निरीक्षक की कोटि में पदोन्नति दी गई। पुलिस अधीक्षक ने दोनों को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
एसपी ने पदोन्नत पदाधिकारियों से निष्पक्षता और न्याय के साथ अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन करने, आम लोगों के बीच सुरक्षा की भावना बनाए रखने तथा नागरिकों के प्रति संवेदनशील रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी किसी भी दबाव या प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना कानून के दायरे में रहकर कार्य करें।
मौके पर पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) नीलम कुजूर, परिचारी प्रवर अजीत कुमार चौबे सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें