संवाददाता हरिनारायण रुज
पवन मोड़ से लाकारटाग सड़क के निर्माण की स्वीकृति मिलना क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए बेहद खुशी और राहत की बात है। इस सड़क के बनने से ग्रामीणों, व्यवसायियों तथा स्कूली छात्र-छात्राओं सहित आम लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।
इस महत्वपूर्ण जनसमस्या को प्राथमिकता के साथ देखने और सड़क निर्माण की दिशा में पहल करने के लिए माननीय स्पीकर महोदय एवं नाला विधानसभा के विधायक श्री रवींद्रनाथ महतो जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
इस मुद्दे को जन-जन तक पहुँचाने और आवाज़ को मजबूती देने में पत्रकार महोदय का भी महत्वपूर्ण सहयोग मिला, जिसके लिए उनका भी आभार।
इस सड़क के निर्माण को लेकर उपायुक्त महोदय को आवेदन, प्रखंड विकास पदाधिकारी, फतेहपुर को आवेदन तथा सीपीग्राम के माध्यम से भी शिकायत/मांग दर्ज कराई गई थी। लगातार प्रयासों के बाद आज सड़क की स्वीकृति मिलना क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
अब उम्मीद है कि सड़क का निर्माण गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूरा होगा और वर्षों से परेशान ग्रामीणों को स्थायी राहत मिलेगी।
🙏 सभी सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों का हृदय से धन्यवाद।
जनता की आवाज़ उठती रहेगी, विकास का रास्ता बनता रहेगा।
#पवनमोड़_लाकारटाग_सड़क #नाला_विधानसभा #सड़क_स्वीकृति #जनहित #विकास









