दक्षिण बहाल के कुसमापहाड़ी में फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल में गूंजा जनसंदेश*

दक्षिण बहाल के कुसमापहाड़ी में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि के तौर पर अजहरुद्दीन ने शिरकत की।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में मौजूद खेलप्रेमियों और स्थानीय लोगों के बीच उन्होंने माननीय मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का संदेश पहुंचाया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हम सभी भाजपा के खिलाफ कमर कस लें और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद करें।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा पारित MMDR बिल का हम सभी को मिलकर विरोध करना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की नजर जल, जंगल और जमीन पर है और यह आदिवासी हितों के खिलाफ काम करने वाली सरकार है।

उन्होंने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि अपने हक, अधिकार और अस्तित्व की रक्षा के लिए एकजुट होना ही समय की मांग है।

Leave a Comment

और पढ़ें