मध्याह्न भोजन योजना की समीक्षा को लेकर प्रखंड स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक संपन्न

मध्याह्न भोजन योजना की समीक्षा को लेकर प्रखंड स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक संपन्न

 

कुडहित (जामताड़ा):प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंडहित की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत प्रखंड स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालयों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना की स्थिति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।इस दौरान विद्यालयों में विद्यार्थियों के आच्छादन, बच्चों की दैनिक उपस्थिति, विद्यालयों द्वारा भेजे जाने वाले एसएमएस, डोर स्टेप डिलीवरी के माध्यम से चावल की आपूर्ति तथा विद्यालयों को उपलब्ध कराई जाने वाली राशि की स्थिति पर चर्चा की गई। इसके अलावा विद्यालयों में साफ-सफाई की व्यवस्था और बच्चों के बीच वितरित किए जाने वाले एल्बेंडाजोल एवं आयरन-फोलिक एसिड (आईएफए) की गोलियों की समीक्षा भी की गई।बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों एवं विद्यालय प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने, बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, चावल की समय पर आपूर्ति एवं राशि का समुचित उपयोग करने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। साथ ही विद्यालयों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया।बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, अध्यक्ष एवं संयोजिका उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें