दुर्गापुर में चल रहे तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का हुआ समापन 

दुर्गापुर में चल रहे तीन दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का हुआ समापन

 

 

कुडहित (जामताड़ा):कुंडहित प्रखंड अंतर्गत बनकाटी पंचायत के दुर्गापुर फुटबॉल मैदान में चल रहे तीन दिवसीय फुटबॉल खेल का समापन हो गया। बताते चलें प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गापुर फुटबॉल मैदान में आदिवासी जाहेरगड क्लब दुर्गापुर की सौजन्य से तीन दिवसीय फुटबॉल खेल तथा एकदिवसीय आदिवासी जात्रा गायन का आयोजन किया गया था। जिसमें फाइनल मैच मदुरपुर तथा तिलाबाद के बीच खेला गया। इस दौरान रोमांचक खेल का प्रदर्शन करते हुए मदुरपुर के खिलाड़ियों ने एक गोल दागकर फाइनल मैच का पुरस्कार अपने झोली में कर लिया। फाइनल मैच में विजेता टीमों को नगद ₹15000 तथा उपविजेता टीमों को नगद ₹10000 एवं सेमीफाइनल में पहुंचने वाले को तीन-तीन हजार रुपया देकर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए पूर्व जिला परिषद सदस्य भजहरि मंडल ने कहा फुटबॉल खेल हमारे देश का एक बहुत ही लोकप्रिय खेल होने के बाद भी सभी लोग इस खेल को दिलचस्प लगाकर नहीं खेलते हैं आज सिर्फ आदिवासी लड़के एवं लड़कियां ही इस खेल को खेल रहे हैं। उन्होंने आगे कहा खेल सभी हम अपना जीवन को बेहतर बना सकते हैं हमारे देश के कई खिलाड़ी कैसे सुनील खत्री वाचिंग भूटिया शब्बीर अहमद आदि खिलाड़ियों ने खेल के माध्यम से अपना जीवन को बेहतर बनाया तथा देश का नाम रोशन किया इसलिए आप लोग भी मन लगाकर अनुशासित ढंग से नशा मुक्त होकर खेले जिसे आपका जीवन बेहतर हो सके एवं देश का नाम रोशन हो सके। सभा को विधायक प्रतिनिधि शरम मंडल, झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष ऑफिसर हेमराम एवं ग्राम प्रधान सीताराम मुर्मू ने भी संबोधित किया। मौके पर क्लब के सदस्य समाय बास्की, सरोज मुर्मू, राम मुर्मू, विनोद मुर्मू, रामधन मुर्मू, धनेश्वर मुर्मू, रूपधन मुर्मू, गौरी बास्की, धर्मेंद्र किस्कु के आलावे खिलाड़ी गण तथा हजारों दर्शक गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें