छठ महापर्व को लेकर दो तालाबों के घाटों की हुई साफ-सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का किया गया छिड़काव*

*छठ महापर्व को लेकर दो तालाबों के घाटों की हुई साफ-सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का किया गया छिड़काव*कुडहित (जामताड़ा):छठ महापर्व को देखते हुए शुक्रवार को कुंडहित प्रखंड में स्वच्छता अभियान चलाकर विभिन्न छठ घाटों की साफ-सफाई की गई। इस दौरान कुंडहित ग्राम स्थित राजबांध तालाब एवं बनकाटी ग्राम के बड़ा बांध तालाब के छठ घाटों की सफाई की गई।स्वच्छता अभियान का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी मो. जमाले राजा एवं थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने किया। अभियान के तहत दोनों तालाबों के छठ घाटों से गंदगी हटाकर साफ-सफाई की गई। साथ ही घाटों को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया गया।इस अभियान में कुंडहित पंचायत की मुखिया विमला हांसदा, जल सहिया बेबिरानी नायक, सैयदा बीबी, रेखा किस्कू, पानमुनी मुर्मू, सजनी मरांडी एवं सरला मुर्मू शामिल हुईं। वहीं बनकाटी पंचायत की जल सहिया रिंकू फौजदार, सालेहा बीबी, सारथी हेंब्रम, पद्मावती मंडल एवं माधवी बागती ने भी सफाई अभियान में सक्रिय सहयोग किया। इसके अलावा थाना के पुलिसकर्मियों ने भी श्रमदान कर अभियान को सफल बनाया।कार्यक्रम में प्रखंड वॉश समन्वयक मो. रफिक हुसैन एवं स्वच्छताग्रही आशीष गोप का विशेष सहयोग रहा। अधिकारियों ने छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए घाटों की साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें