मिहिजाम के ग्रामीण क्षेत्र में बायो मेडिकल एजेंसी का उद्घाटन, विधानसभा अध्यक्ष ने कहा- गरीबों के हित में काम कर रही राज्य सरका
मिहिजाम। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने कहा कि राज्य में गरीब-गुरुबा की सरकार है, जिस पर जनता का भरोसा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास योजनाओं के माध्यम से आम लोगों तक लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रही है।
जामताड़ा जिले के मिहिजाम ग्रामीण अंचल स्थित ढेंकीपाड़ा में विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने बायो मेडिकल एजेंसी का उद्घाटन फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में बायो मेडिकल एजेंसी की शुरुआत होने से स्थानीय लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। क्षेत्र में इस तरह की सुविधा उपलब्ध होने से लोगों को काफी सहूलियत होगी।
उद्घाटन समारोह में झामुमो के जिला उपाध्यक्ष सह केंद्रीय कमेटी सदस्य प्रोफेसर कैलाश प्रसाद साव, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सगीर खान, सफीक अंसारी, हाशिन अख्तर, इरफान अंसारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।









