मां काली के दरबार में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना JLKM ने करमाटांड़ प्रखंड में संगठन विस्तार को लेकर की बैठक, संगठन मजबूती पर दिया जोर धनतेरस और दीपावली पर सुरक्षा को लेकर मिहिजाम पुलिस की बड़ी पहल, थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने जवानों के साथ संभाला मोर्चा भाजपा को बड़ा झटका! सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने छोड़ा साथ, विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो के आवास पर पहुंचकर थामा झामुमो का दामन कैराबनी के समीप पेड़ से टकराई इनोवा, पीएचईडी अधिकारी गंभीर रूप से घाय जामताड़ा में चौकीदार भर्ती के 242 सफल अभ्यर्थियों के प्रमाण-पत्रों का होगा सत्यापन, 18 नवंबर से 3 दिसंबर तक चलेगी प्रक्रिया

जामताड़ा में साइबर ठगी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 मोबाइल और 6 सिम कार्ड बरामद

जामताड़ा: साइबर अपराध के खिलाफ जामताड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर डीएसपी अमित रविदास के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के मुरलीपहाड़ी से ईदगाह मोड़ जाने वाली पक्की सड़क के उत्तर फुलझरिया स्थित पानी टंकी के पास बांस झुंड में छापेमारी कर तीन साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आरिफ अंसारी (28 वर्ष), शाहजहां अंसारी (40 वर्ष) और जिसान अंसारी (24 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों बंदरचुआ गांव, थाना नारायणपुर, जिला जामताड़ा के निवासी बताए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपी गूगल पर विभिन्न ई-कॉमर्स कंपनियों, ई-पेमेंट कंपनियों और उपभोक्ता सामग्री कंपनियों के कस्टमर केयर नंबर के रूप में फर्जी मोबाइल नंबर डालकर लोगों को फोन करते थे। ग्राहकों की समस्याओं का समाधान करने के बहाने उनके मोबाइल पर स्क्रीन शेयरिंग ऐप डाउनलोड करवाते थे और इसके जरिए बैंक से जुड़ी गोपनीय जानकारी हासिल कर साइबर ठगी करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें