जामताड़ा। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन के निधन की खबर से शोक की लहर है। उनके निधन पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं नाला विधायक रवींद्र नाथ महतो ने गहरी संवेदना प्रकट की है।
रवींद्र नाथ महतो ने अपने संदेश में कहा कि रूपी सोरेन के निधन का समाचार बेहद दुखद है। उनके जाने से सोरेन परिवार ने परिवार की एक महत्वपूर्ण सदस्य को खो दिया है। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में परिवार के दुख को शब्दों में व्यक्त करना आसान नहीं है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि रूपी सोरेन का जीवन अपने परिवार के प्रति समर्पण, स्नेह और ममता से जुड़ा रहा। उनके निधन से उत्पन्न रिक्तता को भर पाना कठिन है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित पूरे परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहने की बात कही।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस कठिन परिस्थिति का सामना करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।









