नारायणपुर। मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 को लेकर नारायणपुर प्रखंड कार्यालय में सोमवार को दावा एवं आपत्ति से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। इसको लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर में पोस्टर लगाकर लोगों को प्रक्रिया की जानकारी दी गई थी। नोटिस प्राप्त लोगों को अपने दावे एवं आपत्तियां रखने के लिए आवश्यक कागजात के साथ उपस्थित होने की सूचना दी गई थी।
सुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग प्रखंड कार्यालय पहुंचे। जिन लोगों को नोटिस प्राप्त हुआ था, उन्होंने मौके पर पहुंचकर संबंधित दस्तावेज एवं निर्धारित फॉर्म जमा किए। वहीं, कई लोगों ने मतदाता सूची से जुड़े अपने दावों के फॉर्म भी भरकर जमा किए।
अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में दिनभर दावा-आपत्ति से संबंधित प्रक्रिया जारी रही। लोगों को बताया गया कि मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि होने अथवा किसी मामले में अपना पक्ष रखने की आवश्यकता होने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत दावा या आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है।
प्रखंड कार्यालय में पूरे दिन लोगों की आवाजाही बनी रही। प्रशासन की ओर से की जा रही इस प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाता सूची को सही, पारदर्शी और व्यवस्थित बनाना है, ताकि योग्य मतदाताओं से संबंधित जानकारी सही तरीके से दर्ज हो सके और सूची में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे।









