पटना के ₹200 करोड़ के म्युनिसिपल बॉन्ड की NSE में ऐतिहासिक लिस्टिंग, बिहार में शहरी विकास को मिलेगी नई गति

पटना के ₹200 करोड़ के म्युनिसिपल बॉन्ड की NSE में ऐतिहासिक लिस्टिंग, बिहार में शहरी विकास को मिलेगी नई गत

 

पटना। बिहार के शहरी विकास और निवेश के क्षेत्र में एक नई शुरुआत हुई है। पटना नगर निगम के ₹200 करोड़ के म्युनिसिपल बॉन्ड की नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में ऐतिहासिक लिस्टिंग का शुभारंभ पटना के ताज सिटी सेंटर में किया गया। इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मौजूद रहे।

 

बिहार के पहले म्युनिसिपल बॉन्ड की लिस्टिंग को राज्य में शहरी विकास और वित्तीय निवेश के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे नगर निगम को विकास कार्यों के लिए पूंजी जुटाने का नया माध्यम मिलेगा। साथ ही, निवेश के नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त होगा और शहरी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

 

पटना नगर निगम के इस बॉन्ड के जरिए बिहार ने शहरी विकास के लिए वित्तीय संसाधन जुटाने की दिशा में एक नई पहल की है। यह कदम राज्य के शहरों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने और विकास योजनाओं को गति देने में अहम भूमिका निभा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें